Uncategorized

बिना लायसेंस चल रहीं दवा फैक्ट्री पर एन सी बी की छापेमारी, मालिक गिरफ्तार l

बिना लायसेंस चल रहीं दवा फैक्ट्री पर एन सी बी की छापेमारी, मालिक गिरफ्तार
बहादराबाद
हरिद्वार के सिडकुल में नकली दवा फैक्ट्री पर एन सी बी की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रही थी दवा निर्माण इकाई, नारकोटिक्स दवाओं के अवैध निर्माण का खुलासा, एन सी बी केंद्रीय व राज्य औषधि विभाग और हरिद्वार पुलिस की संयुक्त छापेमारी में बड़ा खुलासा, मालिक हिरासत में
जनपद हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल के सेक्टर आई आई डी सी में एक अवैध दवा निर्माण इकाई का पर्दाफाश हुआ है। यह कार्रवाई केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन, उत्तराखंड राज्य औषधि विभाग और हरिद्वार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। कार्रवाई उस समय की गई जब मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर टीमों ने औचक छापेमारी की और मौके पर भारी अनियमितताएं पाई गईं।
छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में मौजूद सुनील कुमार वर्मा पुत्र श्री चैन सुख निवासी बुलंदशहर, उत्तरप्रदेश ने स्वयं को कंपनी का मालिक बताया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि सभी कार्य उसकी देखरेख में ही हो रहे हैं। जब अधिकारियों ने दस्तावेजों की जाँच की तो यह स्पष्ट हुआ कि कंपनी के पास दवा निर्माण का कोई वैध लाइसेंस नहीं है। केवल एक फ़ूड लाइसेंस के आधार पर वह दवाओं का निर्माण कर रहा था, जो ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 के स्पष्ट उल्लंघन में आता है।
दिल्ली को एक पुराने नारकोटिक्स केस की जाँच के दौरान आरोपी सुनील कुमार वर्मा के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले थे। जानकारी के आधार पर एन सी बी की टीम ने हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में स्थित उक्त फैक्ट्री पर छापा मारा। छानबीन के दौरान कई दवाएं ऐसी पाई गईं जिनमें नारकोटिक तत्वों की मिलावट होने की आशंका जताई गई है।

इन दवाओं और निर्माण में प्रयुक्त कच्चे माल को जब्त कर सील कर दिया गया है। एन सी बी की टीम ने उन्हें आगे की फॉरेंसिक जांच के लिए अपने साथ दिल्ली रवाना कर दिया। इसके साथ ही आरोपी मालिक सुनील कुमार वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ हेतु दिल्ली ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *