सात दिवसीय स्काउट / गाइड ट्रेनिंग कैम्प का समापन l
बहादराबाद

उत्तराखंड संस्कृत विश्व विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय गाइड कैप्टन/ स्काउट मास्टर ट्रेनिंग कैम्पस का आज विधिवत समापन हो गया l कैम्प क़े समापन पर विश्व विद्यालय क़े रजिस्ट्रार गिरीश कुमार अवस्थी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे स्काउट मास्टर व गाइड कैप्टन को उनके उज़्ज़वल भविष्य की शुभकामनाए देते हुए शिक्षा शास्त्र क़े विभागाध्यक्ष अरविन्द नारायण मिश्र एवं आचार्य सुमन प्रसाद भट्ट, डॉ. मीनाक्षी सिंह रावत से इस प्रकार की गति विधियों को निरंतर चलाए रखने को कहाँ ताकि विश्व विद्यालय से अपनी शिकाशा शास्त्र की पढ़ाई पूर्ण करने क़े बाद अपने जीवन में इसका लाभ प्राप्त कर सकें l
आज समापन पर ट्रेनिंज छात्रों ने टेंट बनाए, सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया, गेजेट्स निर्माण, का प्रदर्शन किया l ट्रेनर स्काउट मास्टर पुरवेन्द्र शर्मा, महिपाल शर्मा व गाइड ट्रेनर डॉ. शकुन सिंह ने उन्हें दीक्षा बैज पहना कर प्रशिक्षण पूर्ण करने पर बधाई दी और बेसिक कोर्स का प्रमाण पत्र प्रदान किया l



