लक्सर पुलिस द्वारा स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक। लकसर पुलिस द्वारा स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले नुकसान के साथ-साथ आत्मरक्षा महिलाओ संबंधी अपराध व साइबर धोखाधड़ी व करियर काउंसलिंग तथा सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में भी जागरूक किया गया। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के नशा मुक्ति देवभूमि अभियान को साकार करने के लिए जनपद को नशा मुक्त करने व नशा( स्मैक/ चरस/ गांजा व अवैध शराब ) तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई व स्कूल बच्चों को जागरुक कर अभियान को सफल बनाने के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद के सभी कोतवाल व थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में आज दिनांक 10 5.2025 को कोतवाली लकसर के रायसी क्षेत्र अंतर्गत हर्ष डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं के साथ पुलिस पाठशाला आयोजित कर नशे से दूर रहने एवं नशे से होने वाली घातक बीमारी और के संबंध में जागरूक किया गया, व अपने-अपने परिजनों एवं आस पड़ोस को जागरुक कर नशे से नुकसान के साथ-साथ आत्मरक्षा एवं महिला संबंधी अपराध एवं साइबर धोखाधड़ी करियर काउंसलिंग सड़क दुर्घटना के संबंध में जागरूक किया गया।




