अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार। लकसर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधी गतिविधियों में सम्मिलित अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों, असामाजिक तत्व पर प्रभाव रूप से अंकुश लगाने के लिए, जनपद के सभी थाना प्रभारी को आदेशित किया गया था, जिसके अनुपालन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित पुलिस टीम में उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह कोतवाली लक्सर, संदीप रावत कोतवाली लक्सर, मदनपाल कोतवाली लक्सर आदि पुलिस कर्मचारियों की टीम गठित की गई, गठित पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान व्यक्ति गुलजार पुत्र जागीर हसन निवासी ग्राम नेहन्दपुर थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया, कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मु० अ० स० 503/ 25 धारा 4/25 शास्त्र अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है




