Uncategorized

मांगों को लेकर शिक्षक आंदोलन पर मज़बूर l

मांगों को लेकर शिक्षक आंदोलन पर मज़बूर l

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ हरिद्वार के दिशा निर्देश/आहवान पर शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं यथा पदोन्नति चयन/प्रोन्नत वेतनमान, ऑनलाइन उपस्थिति,गोल्डन कार्ड की विसंगति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर आज जिला कार्यकारिणी ,ब्लाक कार्यकारिणी के अध्यक्ष ,मंत्रीगण कोषाध्यक्ष गण एवं अन्य पदाधिकारी ने जोर-शोर से अपनी बात रखी आज के धरना बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मुकेश चौहान के द्वारा की गया अध्यक्ष के द्वारा समस्त समस्याओं का निराकरण करने पर जोर दिया गया l धरने का आज दूसरा दिन था,आज के धरना बैठक का संचालन वीर सिंह के द्वारा किया गया, आज की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि जब तक संगठन की मांग पूरी नहीं होती तब तक जिला मुख्यालय पर धरना जारी रहेगी,यदि जरूरत पड़े तो जिलाधिकारी कार्यालय पर भी धरना देना पड़े तो पीछे नहीं हटेंगे आज धरने में जिला अध्यक्ष मुकेश चौहान आशीष कुमार ,पंकज लोचन, ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी चौहान, मनमोहन शर्मा अरविंद शर्मा केहर सिंह मंत्री राकेश पवार ,मासूम अली ,कुलदीप सचिन पंकज बिश्नोई ,अमीर आलम, प्रदीप बिष्ट, बृजमोहन, रेनू रानी, हरेंद्र मांगेराम, खुसरो ,पंकज कुमार ,दीपक कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *