राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शमशाद मीर के निर्देश पर दिल्ली के जंतर मंतर में राष्ट्रवादी पसमांदा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के द्वारा पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा हुए निहत्ते पर्यटक पर हमले के विरोध में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शमशाद मीर के नेतृत्व में निकला गया पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर हिंदू मुस्लिम भाईचारे को लेकर किया प्रदर्शन । मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुख्य प्रमुख संयोजक आदरणीय मोहम्मद अफजाल साहब के सहयोग से मोर्चे को बल दिया गया मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुख्य प्रमुख संयोजक मोहम्मद अफजाल ने कहा आतंकवाद का खत्म हो आतंकवाद इंसानियत को खत्म करता है पहलगाम में जाति धर्म पूछ कर निशानी पूछ कर भारत के पर्यटक को मारा गया है मुस्लिम राष्ट्रीय मंच जंतर मंतर पर इसकी कड़ी निंदा करता है
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मांग करता है कि पाकिस्तान का खात्मा किया जाए पीओके हमारा था पोओके हमारा है
पाकिस्तान ने जब जन्म लिया उसकी तारीख है पाकिस्तान को खत्म करेंगे इसकी भी तारीख होगी
कश्मीरियो को पाकिस्तान से आजादी मिलेगी
आवाज दो हम एक है भारत की फोज जिंदाबाद
हिंदुस्तान जिंदाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद आतंकवाद मुर्दाबाद
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की मुख्य प्रमुख संयोजक महिला प्रकोष्ठ श्रीमती शहनाज अफ़जाल ने महिलाओं के साथ मिलकर गुलाम कश्मीर को आजाद करने की मांग की देश में एकता अखंडता बनेगी अखंड भारत का निर्माण होगा
जो पाकिस्तानी भारत में रह रहे हैं उनका जड़ से सफाया हो
उन्होंने कहा अखंड भारत बनाना है तो आतंकवाद को खत्म करना होगा आवाज दो हम एक है
पीओके हमारा था पीओके हमारा है
पीओके से आतंकवाद का खत्म हो
मोहम्मद शमशाद मीर ने कहा कश्मीर पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को झकझोर कर रख दिया। जिन लोगों ने इस आतंकवादी हमले में अपनी जाने गवांई हैं समस्त देश की संवेदनाएं उन लोगों के उनके परिवारों और घायलों के साथ है और इस आतंकवादी हमले में जो घायल हुए हैं उनके जल्दी स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करते और इस हमले के दोषियोंi के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग करते है।पहलगाम मे हुआ आतकवादी हमला जिसमे पहलगाम मे पर्यटको पर किया गया जानलेवा हमला आतकवादी घटना है जिसमे बेकसूर लोगो की जान गई है।नाम पूछ कर कपड़े उतार कर जो गोली मारी गई है इसकी निंदा करते है और सरकार से जल्द से जल्द सख्त करवाई की माग करते है।राष्ट्रवादी पसमांदा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय महामंत्री नसीम अहमद ने भारत सरकार से मांग की पाकिस्तान को नक्कसे से हटाना होगा आतंकवाद को जड़ से मिटाना होगा
पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी ठिकानों पर भारत देश की आर्मी को पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवादियों को ढूंढ ढूंढ कर मारना होगा।दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष इदरीश मंसूरी ने कड़ी निंदा की कहा कि हम भारत के राष्ट्रवादी मुसलमान हैं आतंकवाद देश हित में सही नहीं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान दुनिया के नक्शे से हटाना होगा साथ मै दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी गुलफाम ने कहा आतंकवाद का नंगा नाच देश की जड़ों को हिला रहा है देश के मुसलमान को बदनाम करने का काम कर रहा है।देश के हिंदू मुसलमान के भाईचारा को खत्म कर रहा है ।
इस कार्यक्रम में सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे महिला पुरुषों ने लिया भाग




