Uncategorized

बहदराबाद। आज दिनांक। 1-1-2025 को आर्य इंटर कॉलेज बहादराबाद हरिद्वार का राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का प्रारंभ

बहदराबाद। आज दिनांक। 1-1-2025 को आर्य इंटर कॉलेज बहादराबाद हरिद्वार का राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का प्रारंभ आर्य इंटर कॉलेज बहादराबाद हरिद्वार में पड़े सादगी के साथ हुआ। शिविर का प्रारंभ दोनों संस्थाओं के प्रबंधक राजकुमार चौहान एवं योगेश चौहान महामंत्री किसान मोर्चा भाजपा प्रबंधन समिति के सदस्य दोनों विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र वर्मा एवं आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य शारदा चौहान ने दीप प्रज्वलित किया। छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य को लक्ष्य गीत गाकर छात्राओं ने बताने का प्रयास किया। रिया गुप्ता ने भारत के पहले उप प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए देश की एकता एवं अखंडता को बताने का प्रयास किया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी शैली चौहान ने भी छात्रों को अच्छी-अच्छी बातें बताकर प्रोत्साहित किया। सह अधिकारी रीमा देवी ने भी बहुत अच्छी बातें छात्रों को बताई। इस अवसर पर पूर्व अधिकारी नीति चौहान, वंदना, सपना यादव, मनीषा, रितु आहूजा, सरल, उर्मिला, संध्या चौहान, वरिष्ठ लिपिक गोपाल एवं धर्मेंद्र पांडे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *