Uncategorized

हरिद्वार के खानपुर में एनसीसी दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित

रिपोर्ट पहल सिंह राणा

हरिद्वार के खानपुर में एनसीसी दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित

खानपुर, 23 नवंबर 2024
शनिवार को भगवान शंकर इंटर कॉलेज, तुगलपुर खानपुर में एनसीसी दिवस बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन 84 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी के कर्नल आर.के. रमेश के निर्देशन में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा द्वारा ध्वजारोहण से हुई। इसके पश्चात एनसीसी सेकंड ऑफिसर आलोक भूषण ने एनसीसी कैडेट्स को एनसीसी की स्थापना, इसके उद्देश्य और वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कैडेट्स को एनसीसी दिवस के महत्व से अवगत कराया।

प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कैडेट्स को देश सेवा का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि सच्चा देशभक्त वह होता है जो निस्वार्थ भाव से देश की रक्षा और सेवा के लिए तत्पर रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को सच्ची देशभक्ति और अनुशासन का महत्व समझाया।

इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। एनसीसी कैडेट्स अंजना, दिव्या, तनीषा, किरण, समनप्रीत, रितिका, अंशिका, आकांक्षा, खुशी, नेहा, वंशिका, शिवा, रजनीश, नितिन, अजीत, पवन यादव, मोहित कुमार, आर्यन सैनी, अश्विनी, अमन कुमार, अभिषेक आदि ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स ने अपने जोश और अनुशासन का प्रदर्शन किया, जिससे वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। एनसीसी दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक रहा और उनमें देश सेवा का जज्बा पैदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *