Uncategorized

वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद खारी ने किया प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत का जोरदार स्वागत

वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद खारी ने किया प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत का जोरदार स्वागत

रिपोर्ट अर्सलान अली

लक्सर। भाजपा लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के लक्सर में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद खारी भी काफी भीड़ के साथ मौके पर पहुंचे। इससे मौके पर जमकर भीड़ दिखाई दी। प्रमोद खारी ने त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वागत भी किया। प्रमोद खारी अचानक ही मौके से चले गए उनके अचानक जाना अपने आप में एक सवाल छोड़ गया कि आखिर वह कार्यक्रम से क्यों गए शनिवार को हरिद्वार लोकसभा भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत का सम्मान समारोह व रोड शो कार्यक्रम आयोजित होना था। मास्टर कुशल पाल की ओर से सामान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें भारी संख्या में भीड़ आई थी। इस दौरान दोपहर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद खारी काफी भीड़ के साथ मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने लक्सर गांव में प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत का फूलों से जमकर स्वागत किया, हालांकि कस्बे में कई स्थान पर उनका जमकर स्वागत किया गया। लेकिन अन्य स्वागत कार्य कर्मों में इतनी भीड़ दिखाई नहीं थी। लेकिन इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद खारी ने काफी भीड़ जुटाई हुई थी। लेकिन वह अचानक से कार्यक्रम व रोड़ शो में भाग लिए बिना ही वापस चले गए। उनका भारी संख्या में भीड़ के साथ वापस चला जाना काफी देर तक चर्चा का विषय बना रहा इस बाबत उनके मोबाइल फोन पर भी संपर्क करना चाहा लेकिन संपर्क नहीं हो सका लेकिन कुछ भी हो शनिवार को प्रमोद हरि ने स्वागत कार्य क्रम में जबरदस्त भीड़ छोटा कर क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान होने का दबदबा कायम कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *