हम सभी को संत रविदास द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए- हसीन मलिक
हल्लु मजरा में संत रविदास जयंती पर कार्यक्रमआयोजित किया गया
रिपोर्ट अर्सलान अली
भगवानपुर हरिद्वार। संत रविदास जयंती पर ग्राम हल्लू मजरा में रविदास सभा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आसपास के गांव के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हसीन मालिक ने जयंती समारोह का फीता काटकर उद्घाटन किया। और अपनी और से 21 हजार रूपए रविदास जयंती समारोह में दान में दिए। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हसीन मलिक द्वारा संत रविदास के चित्र के समक्ष माल्यार्पण किया। और संत रविदास की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी को संत रविदास द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए तभी जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। उन्होने कहा कि हमे अपने समाज के उत्थान के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। आज समाज में शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा तभी हमारा समाज उन्नति कर सकेगा। ग्राम हल्लू मजरा में इसके बाद पूरे गांव में लोगों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। कार्यक्रम में सभी से संंत रविदास द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। गांव में सुबह से महिलाओं एवं बालिकाओं ने झांकियों के साथ गांव में शोभायात्रा निकाली। रात में छोटी-छोटी बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। महिलाओं ने भजन कीर्तन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गांव के सभी गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया और संत रविदास के चित्र के समक्ष माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम में नईम मलिक, श्री राजेस्वर डॉक्टर, कैशियर राजा राम,, राहुल कटारिया हितेश कुमार, बिजेंद्र कुमार, मास्टर ग्यानचंद, सोनू लुहारिया , डॉक्टर मुकेश कुमार,संस्थापक विजय कुमार , जोगेंद्र भास्कर, दीपक भास्कर, नीतू भास्कर, नीटू कटारिया,सहित अनेक लोग मौजूद थे।




