रिपोर्ट पहल सिंह
लक्सर क्षेत्र की गन्ना समिति व सहकारी समिति में डीएपी खाद की किल्लत से हजारों किसान परेशान, इफ्को से डिमांड के अनुरूप नहीं मिल रही खाद
लक्सर- क्षैत्र के हजारों किसान डीएपी खाद को लेकर पिछले काफी समय से परेशान है।क्षेत्र के किसानों की मांग के अनुसार इफ्को कंपनी से खाद की आपूर्ति नहीं होने के कारण लम्बे समय से लक्सर गन्ना समिति तथा अन्य किसी भी सहकारी समिति के गोदाम पर एक भी बैग डीएपी खाद नही है। जबकि गेंहू ओर गन्ने की फसलों की बुवाई में फिहलाल डीएपी खाद की बहुत जरूरत है-ऐसे में क्षैत्र के किसान मारे मारे फिर रहे है।किसानों का कहना है कि डीएपी खाद न होने की वजह से गेहूं की पछेती बुआई और गन्ने की बुआई में बाधा पैदा हो रही है।उधर लक्सर गन्ना विकास समिति के सचिव सूरजभान का कहना है कि इफ्को कंपनी से उन्हें जरूरत के अनुरूप खाद नहीं मिल पा रही है उन्होंने बताया कि कंपनी के एरिया मैनेजर से पिछली बार 5000 कट्टो की डिमांड की थी मगर 3818 कट्टे ही उपलब्ध कराए। इस बार भी उन्होंने 8000 कट्टो की डिमांड की है आज या कल में रेंक लगने वाली है देखते हैं कितने कट्टें आएंगे। या किसानों को डीएपी खाद से वंचित रहना पड़ता है




