रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
विकास खण्ड बहादराबाद की दो ग्राम पंचायतों (खेडली,राजपुर) में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके अन्तर्गत भारत सरकार की
जनलाभार्थी योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए मा० प्रधानमंत्री जी का रिकार्डेड भाषण, विकसित भारत की संकल्प विडियों, चलचित्र, मेरी कहानी मेरी जुबांनी, सतत् कृषि गतिविधियों आदि का आई०ई०सी० वैन द्वारा उक्त दोनों ग्राम पंचायतों में प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर ग्रामवासियों को विकास खण्ड
स्तरीय अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा भारत सरकार व राज्य सरकार की जनलाभार्थी योजनाओं जैसे पी०एम० आवास योजना, उज्जवला योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, नैनो फर्टिलाईजर आदि के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा ग्रामीण द्वारा योजनाओं के संबंध में की गयी पूछताछ का तत्काल निवारण किया
गया। इस अवसर पर संबंधित ग्राम प्रधान,
ग्राम प्रधान प्रवीण चौहान,डॉक्टर जयपाल चौहान पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा,अमित राज मंडल अध्यक्ष,ज्वालापुर पूर्वी मनीराम मंडल महामंत्री,नितिन चौहान मीडिया प्रभारी,अंकुश चौहान,प्रेम प्रजापति,रमेश,अरुण कुमार,सहायक खण्ड विकास अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम रोजगार सहायक, कृषि विभाग, खाद्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के कार्मिक उपस्थित रहे।




