रिपोर्ट पहल सिंह
25 लीटर अवैध कच्ची शराब,तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित पांच गिरफ्तार, लक्सर मुख्यमंत्री द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सरकार बनाने के लिए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए निर्देश जारी किए, जिनका अनुपालन करते हुए कोतवाली प्रभारी लक्सर द्वारा पुलिस टीमो का गठन किया गया जिसमें वo उo निo मनोज गोरौल कोतवाली लक्सर, हेo कानि o अरविंद भाटी कोतवाली लक्सर, कानि o मनदीप नेगी कोतवाली लक्सर, कानि o प्रकाश खनेडा कोतवाली लक्सर, कानिo ध्वजवीर कोतवाली लक्सर, कानि o गंगा सिंह कोतवाली लक्सर, कानिo अनूप पोखरियाल कोतवाली लक्सर, कानिo अरविंद चंदेल कोतवाली लक्सर, कानि o महेंद्र सिंह नेगी कोतवाली लक्सर,कानि o राजवीर कोतवाली लक्सर आदि की टीमे बनाई गई, टीमों को अलग-अलग क्षेत्र में रवाना किया गया, टीमों के द्वारा छापेमारी कर कठिन प्रयासो के फलस्वरूप अलग-अलग जगह से पांच व्यक्तियों को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसमें दिनेश पुत्र पृवी निवासी ग्राम अकोढा खुर्द थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार, राजू पुत्र मानसिंह निवासी पुरानी कुंडी थाना पाथरी जिला हरिद्वार, मिंटू पुत्र मानसिंह निवासी पुरानी कुंडी थाना पथरी जिला हरिद्वार, संदीप कुमार पुत्र महावीर सिंह निवासी फतवा कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार, सागर पुत्र इश्क लाल निवासी अकोढ़ा कला थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार अभियुक्त अभियुक्त से पांच-पांच लीटर अवैध कच्ची शराब कुल 25 लीटर शराब बरामद की गई जबकि मिंटू से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ मोटरसाइकिल संख्या यूके 08 e3223 बरामद हुई, कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि पुलिस द्वारा छापेमारी के दौरान अलग-अलग जगह से पांच व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई सभी अभियुक्त गुणो के विरोध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है




