वर्ष 2026 थीम : “सुरक्षित विद्यालय सुरक्षित अस्पताल एवं अग्निसुरक्षा के प्रति विद्यालय जागरूक समाज, आग की रोकथाम के लिये एक साथ
आज दिनांक 14 अप्रैल को अग्नि सेवा दिवस-अग्निशमन एवं आपात सेवा केन्द्र सिडकुल जनपद हरिद्वार प्रभारी *अग्निशमन अधिकारी श्री अनिल कुमार त्यागी के द्वारा Fs पर उपस्थित समस्त कर्मचारियों को साथ में लेकर अग्निशमन सेवा सप्ताह का आरम्भ* किया गया। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत सर्वप्रथम *शहीद कर्मचारियों के नाम पढ़कर सुनाये गये व 02 मिनट का मौन* धारण किया गया। उसके पश्चात् समस्त कर्मचरियों ने *शहीदों को पुष्प अर्पित* किये व *अग्निशमन सेवा सप्ताह रैली का आरम्भ* किया गया। फायर स्टेशन सिडकुल हरिद्वार पर उपस्थित समस्त कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से अग्निशमन सेवा सप्ताह के प्रथम दिवस *अग्नि सेवा दिवस* के तहत औद्योगिक क्षेत्र व शहर क्षेत्र में अग्निशमन सेवा सप्ताह का प्रचार प्रसार किया पम्पलेट वितरित कर रैली निकाली गई साथ ही आम जनमानस को अग्नि सुरक्षा सम्बन्धित जागरूक किया गया ।




