Uncategorized

हरिद्वार यूनिवर्सिटी रुड़की में अंडर-18 प्रथम जिला खो खो चैंपियनशिप

रिपोर्ट दिलनवाज सिद्दीकी

आज हरिद्वार यूनिवर्सिटी रुड़की में अंडर-18 प्रथम जिला खो खो चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समय सिंह सैनी पूर्व प्रधानचार्य सुभाष चंद्र हाईस्कूल बाकरपुर हरिद्वार एवं अश्विनी सैनी चेयरमेन महर्षि दयानंद मेडिकल साइंस एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट धनोरी के द्वारा फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।जिला खो खो प्रतियोगिता में हरिद्वार की विधानसभाओ के 14 स्कूल और क्लब में झबरेड़ा, रुड़की,लक्सर,भगवानपुर, बहादराबाद,खानपुर के 302 प्रतिभागियो ने प्रतिभाग किया। जिसमें बालक वर्ग में प्रथम स्थान स्काई वर्ल्ड स्कूल रुड़की, द्वितीय स्थान के वी वन स्कूल रुड़की और संयुक्त रूप से तृतीय स्थान शिवालिक पब्लिक स्कूल रुड़की, हिमालय स्पोर्ट्स एकेडमी रुड़की ने प्राप्त किया। बालिका वर्ग प्रथम स्थान शिवालिक पब्लिक स्कूल रुड़की ,द्वितीय स्थान मां सरस्वती स्कूल बहादराबाद और संयुक्त रूप से तृतीय स्थान स्काई वर्ल्ड स्कूल रुड़की और सेफफील्ड स्कूल कलियर। पुरस्कार वितरण में हरिद्वार यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार कैप्टन सुमित चौहान डायरेक्टर विपिन सैनी, प्रोफेसर राम भार्गव और एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष मास्टर रजनीश सैनी,सह सचिव आशीष सैनी ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।निर्णायक समिति में राम रोड़, श्याम अली, प्रियांशु रोड एवं कबीर,मंजू रूबी के द्वारा बहुत ही सुंदर निर्णय किए गए।सचिव चैंपियन सूरज रोड ने बताया कि 30 बालक बालिकाओं का चयन आगामी कैंप के लिए किया गया है जिसमें से राज्य स्तरीय जिला हरिद्वार की टीम चुनी जाएगी। आयोजक समिति से अध्यक्ष जहीर अहमद, उपाध्यक्ष गौरव शर्मा,कोषाध्यक्ष चंचल रोड ,वित्त सचिव शोभित चौधरी, संयुक्त कोषाध्यक्ष गुलजार,सदस्य गोपाल सिंह, इमरान सादिक,सेम अली उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *