रुड़की।निवर्तमान मेयर गौरव गोयल के राजपूताना स्थित आवास पर अनेक समाज सेविकाओं एवं विभिन्न वर्गों की बहनों व महिलाओं ने राखी बांधकर हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश दिया।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच हरिद्वार विभाग की संयोजिका तथा भारतीय मीर आर्मी मुस्लिम पसमांदा राष्ट्रीय संगठन (महिला मोर्चा) की प्रदेश मंत्री शबनम जहां एवं रुद्राणी सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष राखी प्रधान ने रुड़की के निवर्तमान मेयर गौरव गोयल को रक्षाबंधन की बधाई दी तथा उनके हाथ पर राखी बांधी।उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का आध्यात्मिक महत्व तब होता है जब कोई व्यक्ति विचारों,शब्दों और कार्यों में पवित्रता का जीवन जीने के लिए उसे सर्वशक्तिमान परमपिता परमेश्वर के साथ पवित्रता का दिव्य व्रत लेता है।उन्होंने तिलक और राखी की रस्म के बारे में कहा कि तिलक शरीर-चेताना और बुराइयों के जाल पर विजय पाने का प्रतीक है।निवर्तमान मेयर गौरव गोयल ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन की पवित्रता का त्यौहार है,जहां हर भाई अपनी बहन को सुरक्षा का वचन देता है।इस अवसर पर रुद्राणी सेवा की प्रदेश महामंत्री मंजू रानी,लक्ष्मी मिश्रा संगठन मंत्री,कुमारी गायत्री नेगी नगर अध्यक्ष रुड़की,पुष्पा बटोला उपाध्यक्ष तथा मोहम्मद आरिफ आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में फिट इंडिया वीक 2024 के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन मुजफ्फरनगर, 11 दिसंबर 2024: फिट इंडिया वीक 2024 के तहत डीएवी इंटर कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन, और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्रों ने “स्वस्थ भारत, श्रेष्ठ भारत” विषय […]
रुड़की।वरिष्ठ समाज सेविका पूजा गुप्ता ने कहा कि आज का युवा स्वरोजगार की तरफ आकर्षित होकर स्वयं को स्वावलंबी बना रहा है।आजाद नगर स्थित मोबाइल शॉप के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उन्होंने कहा कि एक ओर आज का युवा वर्ग जहां स्वरोजगार को अपना रहा है,वहीं दूसरी ओर लघु […]
जनहित व नगर हित के मुद्दों से परे मेयर को बदनाम कर स्वार्थी हितों को साधना चाहते हैं प्रतिद्वंदी। रिपोर्टर नफीस अहमदरूड़की।मेयर गौरव गोयल के शपथ लेने के बाद से ही प्रतिद्वंदी उनके खिलाफ लगातार मोर्चा खोल एक दिन भी चुप नहीं बैठे हैं। उनकी कोशिश शुरु से ही मेयर गौरव गोयल को किसी न […]