Uncategorized

2 दिन पहले क़ोल्हू की दीवार तोड़कर चोरी करने वालो का पुलिस ने किया खुलासा

2 दिन पहले क़ोल्हू की दीवार तोड़कर चोरी करने वालो का पुलिस ने किया खुलासा l लक्सर सुल्तानपुर स्थित कुल्हू में 2 दिन पहले कोल्हू की दीवार तोड़कर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा l वाहन के लोन की किस्त जमा करने के लिए चोरों ने लिया था चोरी का सहारा l फुरकान पुत्र नूर हसन निवासी सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिनांक 19,6, 2023को देकर बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा सुल्तानपुर इस्माइलपुर रोड पर तेल कोल्हू की पीछे की दीवार रात के समय तोड़कर कोल्हू के अंदर से 50-50 किलो के बस सरसों के कट्टे चोरी करने के संबंध में दाखिल की थी उपरोक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली लक्सर में मुकदमा संख्या 525 / 2023 धारा 380 / 457 भादवी कायम किया गया था l घटना के अनावरण हेतु कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें उप निरीक्षक मनोज नौटियाल चौकी प्रभारी सुल्तानपुर कांनंस् अजीत तोमर कान्स जयपाल आदि की टीम बनाई गई टीम द्वारा घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया गया तथा घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कंगाली गई सुहागी पतासी की गई मुखबीर मायूस किए गए तथा पूर्व में जेल गए चोरी के मामलों में व्यक्तियों से पूछताछ की गई l पुलिस के अथक प्रयासों द्वारा मुखबिर की खास सूचना पर जोसदरपुर तिराहे से अभियुक्त मनोज राठौड़ पुत्र रमेश चंद राठौड़ निवासी हरबंस वाला थाना बढ़ापुर जिला बिजनौर को उसके वाहन ( छोटा हाथी ) खरीदा था जिसकी किस्त जमा करने हेतु पैसो की जरूरत पूरा करने के लिए उसने अपने साथियों हुकम व सचिन निवासी नगीना बिजनौर के साथ मिलकर हरिद्वार की तरफ आ कर चोरी करने की योजना बनाई थी l कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि 2 दिन पहले हुई कुल्हु में चोरी के मामले में मनोज राठौड़ हंसबनसावाला थाना बढ़ापुर जिला बिजनौर को चोरी करने के उपकरण वाहन व चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है l गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *