हमारा उद्देश्य हर घर आयुर्वेद : – डॉ राहुल आर्य l
बहादराबाद 12 मार्च ( महिपाल, )
सलेमपुर बहादराबाद स्थित डॉ राहुल आयुर्वेदिक क्लीनिक पर थीम हर घर आयुर्वेद के अंतर्गत निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। 150 लोगों ने चिकित्सा उपचार कराया। सभी दवाईयां निःशुल्क वितरित की गई। मर्म एवं पंचकर्म चिकित्सा भी कैंप में निःशुल्क की गई । डॉ राहुल आर्य ने बताया कि उनका उद्देश्य विश्व की सबसे प्राचीन चिकित्सा आयुर्वेद को हर घर तक पहुंचाना है । डॉ राहुल आर्य सात सालों से समाज हित के लिए समय समय पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करते हैं जिससे काफी संख्या में लोग पहुंचकर कैंप का लाभ उठाते है l समाज सेविका एवं भाजपा नेत्री श्रीमती संगीता प्रजापति का कैंप आयोजित करने में विशेष सहयोग रहा । कैंप में आचार्य अभिषेक, कविता आर्य, अभिषेक कुमार, वकीम मलिक, इत्यादि लोग शामिल रहे




