Uncategorized

बहादुरपुर जट्ट में कृषि उत्पादन मंडी समिति ज्वालापुर के द्वारा किसानों को जागरूकता के संबंध में गोष्ठी की गई

रिपोर्ट नौशाद अली

आज ग्राम बहादुरपुर जट्ट में कृषि उत्पादन मंडी समिति ज्वालापुर के द्वारा किसानों को जागरूकता के संबंध में गोष्ठी की गई गोष्ठी की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राजेश वर्मा ने की इस अवसर पर मंडी सचिव नंदिनी उनियाल ने कृषि मंडी उत्पादन समिति द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया उन्होंने कहा कि कृषि मंडी समिति द्वारा किसानों के लिए पेंशन की योजना भी चलाई जा रही है और जो किसान खेती का कार्य करते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है उसके लिए किसान बीमा योजना के द्वारा धन राशि प्रदान की जाती है उन्होंने कहा कि जिन किसानों के बच्चे कृषि विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं उनकी शिक्षा के लिए भी छात्रवृत्ति की योजना दी जाती है इस अवसर पर जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार द्वारा मंडी के माध्यम से किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम दिया जा रहा है और किसानों को टैक्स से मुक्त भी किया गया है इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सोहन वीरपाल क्षेत्र पंचायत सदस्य चंदकिरन मंडी निरीक्षक देवेंद्र त्यागी मंडी निरीक्षक हरीश कोहली सुशील कुमार गिरीश चंद जयवीर सिंह रेणु चौधरी नीतीश चौधरी ब्रजवीर सिंह चौधरी मोनू पालआदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *