Uncategorized

अपनी बेटी के कातिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा l

अपनी बेटी के कातिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा l
बहादराबाद 14 सितंबर ( महिपाल )
थाना सिडकुल में गत 22 अगस्त को घरेलू विवाद के चलते अपनी 2 साल की बेटी का ब्लेड से गला काट कर मौत के घाट उतरने वाले पिता को आज पुलिस ने एम्स से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है l
बताते चले कि गत 22 अगस्त को खाला टीरा में गन्ने के खेत से लोगों ने एक बालिका कि लाश देख कर पुलिस को सूचित किया था l पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और उसको शिनाख्त का प्रयास तेज किया इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि उन्होंने एक व्यक्ति को गन्ने के खेत से खून में लथ पथ देखा था जो सडक के पास पड़ा है l सूचना पर पुलिस ने घायल को हिरासत में लेकर जिला हस्पताल में भर्ती कराया जहाँ से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स में भर्ती कराया गया l जहाँ उसका दिनांक 23 अगस्त से 13 सितंबर तक इलाज चला और उसे गत 13 सितंबर को डिस्चार्ज कर दिया l डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उसकी निशान देई पर ब्लेड के दो टुकड़े भी बरामद किए l पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि उसने एक मुस्लिम महिला से विवाह किया था जिससे हमें एक बच्ची हुई l उसकी पत्नि बच्ची को मुस्लिम बनाना चाहती थी जिस कारण उनमें अक्सर झगड़ा होता था l इसी बीच महिला बच्ची को लेकर अपने घर बिजनौर चली गई थी l दिनांक 21 अगस्त को वह उसे अपने साथ वापस लेकर आगया था l मानसिक तनाव के चलते उसने बच्ची और अपने आप को मारने का प्लान बनाया और अपनी बेटी काे लेकर खाला टीरा में एक गन्ने के खेत में लगाया और उसका गला ब्लेड से काट कर मार डाला मैंने भी अपना गला काटने की कोशिश की लेकिन पूरा गला नहीं काट सका अधिक खून बहने से मैं छटपटा ता हुआ बेहोश होकर गिर गया l होश आने पर वह पुलिस की हिरासत मैं था l
पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज़ कर हत्यारे कुलदीप राठी पुत्र जगदीश निवासी ग्राम टिकारी थाना दोघट जिला बागपत को जेल भेज दिया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *