पंचायत चुनाव में महिलाए ले रही हैं बढ चढ़ कर भाग l
बहादराबाद 9 सितंबर ( महिपाल )
त्रि – स्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन पत्र जमा करने के अंतिम दिन खंड विकास कार्यालय बहादराबाद में बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने नामांकन पत्र जमा कराए हैं l महिलाओं द्वारा विभिन्न पदों पर अपने नामांकन पत्र जमा करने से लगता है कि महिलाए अब घर की रसोई से बाहर निकल कर समाज सेवा में अपना योदान देने को आतुर हैं l आंकड़े बता रहे हैं कि सभी पदों पर महिलाए पुरुषो की अपेक्षा अधिक सक्रियता दिखा रही हैं l
खंड विकास बहादराबाद में 80 ग्राम पंचायते हैं जिनके लिए कुल 683 नामांकन पत्र जमा हुए हैं जिनमे महिलाओं की संख्या 397 है, ग्राम पंचायत सदस्यों की कुल संख्या 932 के मुकाबले 2087 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं जिसमें महिलाओं की संख्या 1221 व पुरुषो की संख्या 866 रही l वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्यों की कुल संख्या 40 के सापेक्ष कुल 345 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं जिसमें महिलाओं की संख्या 188 रही l आर ओ विक्रम सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की जाँच की जा रही है, जिसमें जनता की आपत्तियाँ प्राप्त कर नामांकन पत्रों को निरस्त भी किया जा रहा है l सही स्थिति कल तक स्पष्ट हो सकेगी उसके बाद 13 सितम्बर को चुनाव चिन्ह वितरित किए जाएगे जबकि चुनाव 26 सितम्बर को होगा जिसकी गिनती 28 को की जाऐगी l
वहीं चुनाव को लेकर अभिवसे उम्मीदवारों ने अपना प्रचार तेज कर दिया है, गली मुहल्लो, दुकानों, सड़कों सभी जगह चुनाव की ही चर्चा हो रही है l




