Uncategorized

lथाना पथरी क्षेत्र के गांव इक्कड़ कला के एक युवक की रुड़की पनियाला बाईपास पर गला कटा हुआ

रिपोर्ट महिपाल शर्मा

lथाना पथरी क्षेत्र के गांव इक्कड़ कला के एक युवक की रुड़की पनियाल बाईपास पर गला कटा हुआ शव बरामद हुआ।पुलिस ने देखा कि एक युवक की गला काटकर हत्या की गई है। तलाशी लेने के दौरान उसके पास से मिले आधार कार्ड के अनुसार उसकी पहचान सतवीर पथरी थाना क्षेत्र के एक्कड़ गांव के रूप में हुई है।
इसके बाद पथरी थाने को इसकी सूचना दी गई। पथरी थाने से मृतक के स्वजन को सूचना दी गई, जिस पर स्वजन सिविल अस्पताल रुड़की पहुंच गए।
बताया जाता है कि युवक के दो दोस्त पंजाब से आए हुए थे। वह दो-तीन दिन से वही गांव के पास ही रह रहे थे। सोमवार की रात को वह पंजाब जाने के लिए घर से निकला था। इस दौरान उसकी हत्या कर दी गई। सिविल अस्पताल में भीड़ लग गई है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भिजवाया है। सिविल अस्पताल में परिजनों के साथ भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं। बताया गया है कि 2 साल पूर्व भी युवक की हत्या के प्रयास किए गए थे। दो-तीन दिन पूर्व ही उसके दो दोस्त पंजाब से आए हुए थे और गांव के पास ही 2 दिन से रुके हुए थे। मृतक उनके साथ पंजाब जाने वाला था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *