विधायक ने किया समर्पण संस्कार की संस्था छन मन का उद्घाटन l
बहादराबाद 14 जुलाई ( महिपाल )
शिवालिक नगर में रानीपुर विधायक आदेश चौहान की गरिमामयी उपस्थिति में सेवा समर्पण संस्कार की पर्याय संस्था छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट रजि० का पंचम स्थापना दिवस के अवसर कार्यालय का उद्घाटन समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिसमें संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बबीता योगाचार्य ने एवं संचालन उत्तराखंड अध्यक्ष सन्दीप सिंहानिया ने किया। शिवालिक नगर के सभासद अशोक मेहता एवं अजय मलिक विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। संस्था की पदाधिकारी बबीता द्वारा संस्था के उद्देश्यों एवं वर्तमान में संस्था की समाज के लिए उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। विधायक आदेश चौहान द्वारा संस्था को समाज में सक्रिय रूप से योगदान देने के लिए संरक्षित करने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समाजहित एवं महिलाओं के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जो धरातल तक नहीं पहुंच पाती इसीलिए संस्था के सदस्यों द्वारा सम्बन्धित विभागों से जानकारी लेकर योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य भी करना चाहिए। संस्था की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मधु शर्मा ने बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिये संस्कार शिविर लगवाने एवं गौ संरक्षण हेतू अपने विचार रखें। स्थानीय सभासद अशोक मेहता एवं अजय मलिक ने भी अपने विचार रखें। संस्था की तरफ से सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को विधायक द्वारा परिचय पत्र पहनाए गए। कार्यक्रम में योगाचार्य सुदेश, प्रदेश अध्यक्ष सुषमा सैनी, उपाध्यक्ष बहन मधु शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य निरू कौशिक, कविता जैन, आरती मेहता, यूथ अध्यक्ष पूजा, संस्था के मुख्य सलाहकार डाॅ अंशु टिबरवाल, सुमन स्वामी, साधना राघव व उनकी टीम, मीडिया प्रभारी दीपा माहेश्वरी, पिंकी सिंहानिया, भगवा गौसेवक पवन, सुमित इत्यादि उपस्थित रहें।




