Uncategorized

दो आरोपियों को तीन जिंदा गाय और एक छोटे हाथी के साथ गिरफ्तार किया

पिरान कलियर। उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वायड गढ़वाल परिक्षेत्र की टीम ने दो आरोपियों को तीन जिंदा गाय और एक छोटे हाथी के साथ गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपी खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने प्रेस नॉट जारी कर बताया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा गठित टीम उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वायड गढ़वाल परिक्षेत्र हरिद्वार द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक अपराध महोदय व पुलिस उपाधीक्षक महोदय पुलिस कार्यालय हरिद्वार तथा क्षेत्राधिकारी रुड़की महोदय/नोडल अधिकारी गौवंश संरक्षण स्क्वाड के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गौवंश के दिशा निर्देशन में गोवंश गढ़वाल परिक्षेत्र हरिद्वार की पुलिस टीम को बेडपुर चौक कलियर के पास मुखबिर खास की सूचना प्राप्त हुई की दो व्यक्ति बिना नम्बर के छोटे हाथी में कुछ गोवंश को क्रूरता व बर्बरता पूर्वक लादकर ला रहे है। सूचना पर उपनिरीक्षक आशीष कुमार, उप निरीक्षक शरद सिंह मय टीम के बेडपुर चौक पर चैकिंग करने लगे।इस दौरान कलियर की तरफ से एक वाहन आता दिखाई दिया जिसको रुकने का इशारा किया तो वाहन चालक वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने वाहन को रोककर चेंकिग करने पर उसमें 3 गोवंश पशुओं को क्रूरता एवं बर्बरता पूर्वक भरकर ले जाया जा रहा है।जिसमें साबिर पुत्र युसूफ निवासी ग्राम कुमराडी कोतवाली मंगलोर जनपद हरिद्वार एवं दिलशाद पुत्र फैयाज निवासी मोहल्ला धोबियान कस्बा पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया तथा वाहन को कब्जे ले लिया गया। बरामद जीवित 3 गोवंश को रुड़की गौशाला भेज दिया गया।पकडे गए आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। बरामद ————————- 1. तीन जीवित गोवंश। 2. एक चार पहिया वाहन छोटा हाथी बिना नंबर, गोवंश स्क्वाड की टीम का विवरण:- —————————— 1:- उ0नि0 आशीष कुमार । 2:- उ0नि0 शरद सिंह। 3:- का0 योगेश। 4:- का0 राजेंद्र। 5:- म0का0 वर्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *