(प्रकाशनार्थ) लक्सर ,
( एक रोटी – एक रुपये के अभियान को भारी समर्थन ) वैदिक गौशाला के अभियान को ग्रामीणों का भारी समर्थन मिल रहा हैं, लावारिस गोवंश की सेवा के लिए , वैदिक गौशाला लक्सर द्वारा आज शाम ग्राम अकबरपुर ऊद , ग्राम फतेहपुर , ग्राम पीपली में अखाड़े के सन्तो के आशीर्वाद से एक रोटी-एक रुपये का अभियान चलाया गया , जिसमें ग्रामीणों ने हरा चारा भी बूढ़ी गायो की सेवा के लिये भारी मात्रा में दिया , मैं वैदिक गौशाला की और से सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करता हूँ तथा यह अभियान कल 24 जुलाई 2022 को शाम 4 बजे से बसेड़ी चौक ,लोको बाजार , आदर्श कालोनी , लोको कालोनी , लक्सरी , ग्राम बहादरपुर खादर में चलेगा । इस अवसर पर मुख्य गौ सेवक सचिन बंसवाल , गौ सेवक एवम उच्च न्यायालय नैनीताल के अधिवक्ता शुभ्र रस्तौगी , गौ सेवक मोहन सैनी , सुभाष सैनी , गोविंद , हरपाल सिंह सैनी आदि उपस्थित थे




