laksar news Uncategorized

घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप मुकदमा दर्ज।

घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप मुकदमा दर्ज।
लक्सर पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शराफत पुत्र बुद्धू निवासी वार्ड नंबर 5 आदर्श नगर कालोनी ने पुलिस में एक पत्र देकर बताया कि मैं और मेरी पत्नी घर के अंदर बैठे हुए थे तभी वहां पर बिल्लू उर्फ रिजवान पुत्र नजाकत निवासी वार्ड नंबर 5 आदर्श नगर कॉलोनी नगर पंचायत लक्सर आए और आते ही मां बहन की गंदी गंदी गालियां देने लगे, उन्होंने कहा मैंने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह लोग नहीं माने, और हमारे साथ मारपीट करते रहे उसने बता मेरे शोर मचाने पर वहां बहुत से लोग आ गए और उन्होंने बड़ी मुश्किल से उपरोक्त लोगों से मेरी जान बचाई उसने यह है भी बताया की मेरे पत्र पर लक्सर पुलिस ने उपरोक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, वही एसएसआई अंकुश शर्मा ने बताया शराफत के पत्र पर जो मुकदमा दर्ज किया गया है ,उसमें तथ्यों की बारीकी से जांच की जा रही है ।जांच के बाद ही आगे की सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *