Uncategorized uttrakhnad news

उत्तराखण्ड के देहरादून जिले के पहाड़ों की रानी मसूरी में दो युवतियों ने एक मनचले की जमकर जूते चप्पलों से धुनाई कर दी।


उत्तराखण्ड के देहरादून जिले के पहाड़ों की रानी मसूरी में दो युवतियों ने एक मनचले की जमकर जूते चप्पलों से धुनाई कर दी।
आरोप है कि मनचला अक्सर युवतियों पर अभद्र टिप्पणी कर उनके साथ बदतमीजी करने का प्रयास करता था। जिसको लेकर लगातार विरोध कर रही थी। युवतियों के अनुसार मनचले ने अभद्र भाषा व अपशब्दों का भी प्रयोग किया।
जानकारी के अनुसर दो युवतियां मसूरी के घंटाघर चौक पर से जा रही थी कि मनचले युवक ने एक बार फिर उनके साथ बदतमीजी करने की कोशिश की, जिस पर युवती ने मनचले की सरेबाजार जमकर चप्पलों से धुनाई कर दी। वहीं मौजूद लोगों ने भी मनचले की जमकर पिटाई की। बताया जा रहा है कि मनचले द्वारा लगातार युवतियों को परेशान किया जा रहा था जिसका वह लगातार विरोध कर रही थी। मनचले न सभी हदेे पार कर दी थी जिस पर दो युवतियों ने आपा खो दिया और मनचले की जमकर जूते चप्पल से धुनाई कर दी।
युवतियों के पिता भी मौके पर पहुंचे और उनके द्वारा भी मनचले की जमकर पिटाई की गई। मनचले की हरकत को देखते हुए स्थानीय लोगों में भी गुस्सा व्याप्त हो गया। जिसके बाद लोगों ने भी मचलने की जमकर पिटाई की।
पुलिस ने बडी मुश्किलों से मनचले को लोगों के बीच में से बचाया और उसे मसूरी कोतवाली ले जाया गया जहां पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। लोगों का आरोप है कि मनचला शराब के नशे में है।
मसूरी पुलिस ने बताया कि मनचला संजू कुमार पुत्र गुरमुख उम्र 26 साल निवासी गांव नगला थाना चांदपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह मसूरी में एक होटल में काम करता है। बताया कि लगातार मनचला युवतियों पर अभद्र टिप्पणी कर उनको साथ अभद्रता करता था जिस पर युवतियों ने परेशान होकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। उन्होने कहा कि मनचले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *