Uncategorized

खानपुर विधायक ने कराए 10 हिंदू-मुस्लिम कन्याओ के विवाह, क्षेत्र में चर्चा का विषय

खानपुर विधायक ने कराए 10 हिंदू-मुस्लिम कन्याओ के विवाह, क्षेत्र में चर्चा का विषय
लकसर उत्तराखंड
खानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा द्वारा समाज हित में एक और दरियादिली और इंसानियत का फर्ज अदा किया गया दरअसल आज विधायक उमेश शर्मा ने क्षेत्र के निर्धन परिवारों से जुड़े वर-वधूओं का उनके धर्म के मुताबिक हिंदू रीति-रिवाजों से 4 विवाह और मुस्लिम तौर-तरीकों से 6 संयुक्त निकाह कराए गए इतना ही नहीं विधायक ने इस दौरान स्टैंडर्ड लेवल का सार्वजनिक रूप से लक्सर नगर स्थित एक बैंकट हॉल में प्रीतिभोज कार्यक्रम भी रखवाया इसके अलावा उनके द्वारा सभी वर-वधूओं को घरेलू सामान के रूप में बड़ी संख्या में दहेज भी बतौर उपहार भेंट किया खानपुर के विधायक उमेश शर्मा द्वारा सर्वधर्म हितायः और नेकी की तर्ज पर किया जा रहा सार्वजनिक विवाह कार्यक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है जिसे लेकर वर और वधू पक्ष के परिजनों द्वारा उनकी जमकर प्रशंसा की जा रही है वही एक साथ 10 वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान हजारों लोगों के भोजन और दहेज के अलावा बैंकट हॉल की व्यवस्था में लगभग हजारों लोगों ने हिस्सा लिया आइए सुनवाते हैं इस समाज हित कार्य के कर्ताधर्ता उमेश शर्मा क्या कहते हैं !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *