बहादराबाद 19 अप्रैल ( महिपाल ) सिडकुल थानानर्गत महादेवपुर निवासी महताब पुत्र नूरहसन के साथ मारपीट करने वाले को चेतक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसे मुकदमा दर्ज़ कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है l थाना अध्यक्ष प्रमोद उनियाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि महादेव पुरम में कुछ लोग आपस में लड़ रहे हैं l सूचना पर चेतक पुलिस घटना स्थल पर गई तो वहां रुस्तम कुमार नामक युवक एक आदमी को मरने की धमकी देता हुआ मिला l जिसके खिलाफ पुलिस ने गिरफ्तार कर धारा 151 में मुकदमा दर्ज़ कर जेल भेज दिया हैं l पकडे गए आरोपी का नाम रुस्तम कुमार पुत्र हुकम सिंह निवासी ग्राम फोड़ोवाली थाना खानपुर, हाल निवासी महादेवपुराम थाना सिडकुल है l




