बहादराबाद 4 अप्रैल ( महिपाल ) नवरात्रो के चतुर्थ दिन आज क्षेत्र में माँ जगदम्बा भगवती दुर्गा के चतुर्थ दिन भगवती के चौथे स्वरुप भगवती चंद्र घंटा की उपासना की जा रही है l भगवती चंद्र घंटा के सिर पर घंटे के आकार का अर्द्ध चंद्र है l माँ चंद्र घंटा अपने भक्तो के आसुरी शक्ति से रक्षा करती है उनके घंटे की ध्वनि से बड़े बड़े असुरो का मद चूर्ण हो जाता है l यह माँ का तीसरा स्वरुप है जिसकी आराधना से साधको को सभी तरह की सिद्धिया प्राप्त हो जाति हैं l नवरात्री में भक्त माँ को प्रसन्न करने के लिए जप, तप, हवन, पाठ, जागरण, कीर्तन कर उन्हें प्रसन्न करते हैं यही कारण है कि नवरात्रि में क्षेत्र के मंदिरों में भक्त कीर्तन कर माँ को प्रसन्न कर रहे हैं l




