रिपोर्ट महीपाल शर्मा
बहादराबाद 2 अप्रैल उप जिलाधिकारी द्वारा
सार्वजानिक निर्माण विभाग को सडक बनाने के सम्बन्ध में लिखें पत्र के बद भी सडक निर्माण का काम शुरू नहीं किया गया जिस पर पूर्व चेतावनी पर समाजसेवी अमित कुमार पुत्र ओमीचंद निवासी रोहालकी किशनपुर आज से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं l उल्लेखनीय हैं कि बहादराबाद से रोहालकी जाने वाली सडक बुरी तरह टूटी पड़ी है जिसकी मरम्मत करने के लिए समाज सेवी अमित ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सडक कि मरम्मत कराए जाने कि मांग कि थी जिस पर उप जिलाधिकारी ने सार्वजानिक निर्माण विभाग को कार्यवाही का आदेश दिया था लेकिन काम शुरू नहीं हुआ l अमित कुमार का कहना है कि उन्होंने 5 माह पहले भी सड़क कि मरम्मत को लेकर भूख हड़ताल कि थी जिसे प्रशासन ने सड़क का काम जल्द शुरू करवाने का आश्वासन दें कर समाप्त करवा दिया था लेकिन सड़क अब पहले से भी बुरी स्थिति में पहुंच गई है जिससे उस पर चलना दुर्घटनाओ को दावत देने के सामान बना हुआ है l पर शासन और सार्वजानिक निर्माण विभाग कि अनदेखी को लेकर ही समाज सेवी अमित कुमार ने आज से अामरण अनशन शुरू कर दिया है अमित कुमार का कहना है कि अगर इस बार भी प्रशासन कि नींद नहीं टूटी तो वे अनशन समाप्त नहीं करेंगे चाहे उनकी जन ही क्यों न चली जाए l




