lलगातार बढ़ रही तेल की कीमतों से आम आदमी को अपनी रसोई चलना मुश्किल हो गया है l एक ओर जहाँ पेट्रोल, डीज़ल एवं रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं,दूसरी ओर तेल की बढ़ी कीमतों का असर सब्जियों पर भी पड़ने लगा है सब्जियाँ लगातार महगाई का रिकॉर्ड तोड़ने में लगी है l इन दिनों नवरात्रो में व्रत रखने वालों को महगाई की मार झेलनी पड़ रही है, सब्जियों में सबसे अधिक महँगा नीबू है जो रिकार्ड तोड़ रहा है आम दिनों में 50 रुपए मिलने वाला नीबू 300 के पार हो गया है,वहीं हरि मिर्च का स्वाद बेहद तीखा हो कर 100 के पार पहुंच गया है l यही हाल तोरी, शिमला मिर्च, धनिया, मटर, अदरक, करेले का भी है जो आम दिनों की अपेक्षा दो गुने से भी अधिक में मिल रहा है l ऐसे में जनता क्या खाए और क्या ना खाए? उस पर इस माह बच्चों के एडमिशन का खर्चा, किताबों का खर्च, नई ड्रेस का खर्च जनता को परेशान कर रहा है l सरकार का न तो बढ़ती कीमतों पर कोई नियंत्रण है और न ही प्राइवेट स्कूलो पर सरकार के आदेशों का कोई असर होता दिख रहा है l प्राइवेट संस्थानों में काम कर दस हज़ार मासिक कमाने वालों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है l पेट भरे या बच्चों को पढ़ाए अथवा मकान का किराया दे?



