मंहगाई व बेरोजगार को लेकर कांग्रेसियो ने भाजपा सरकार का फूंका पुतला l
बहादराबाद10 मार्च ( महिपाल )
कांग्रेसियो ने महगाई व बेरोजगार व विकास प्राधिकरण को लेकर जिला उपाध्यक्ष लक्ष्य चौहान यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में काली माता मंदिर तिराहे पर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुये पुतला दहन किया । इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष लक्ष्य चौहान (यूथ कांग्रेस ) ने कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार के राज में युवाओं को रोजगार न मिलने के कारण बेरोजगार हो रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में गैस सिलेंडरों के दाम आसमान छू रहे है। जिस कारण गरीब जनता त्रस्त हो गई हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा नवनिर्मित मकानों को सीज कर नोटिस दिए जा रहे है जिसका कोई निस्तारण नही हो पा रहा है। कांग्रेस नेता संजय कुमार उर्फ दाताराम चौहान ने कहा कि जिस तरह से उत्तराखंड में भाजपा सरकार में आम जनता महंगाई, रोजगार और अन्य सुविधा से त्रस्त है| इस तरह का व्यवहार आम जनता बर्दाश्त नहीं करेगी| वरिष्ठ कांग्रेस नेता जसवंत सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार का आम जनता के साथ इस तरह का सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहां कि यदि महंगाई पर अंकुश नहीं लग पाया तो अगला कदम 13 मार्च को उत्तराखंड गैरसैण विधानसभा का घेराव किया जाएगा उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि 13 मार्च को ज्यादा से ज्यादा संख्या में गैरसैण विधान सभा पहुंचकर भ्रष्टाचार रोजगार और महंगाई के खिलाफ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं|इस मौके पर अमित चौहान, लव चौहान, सुनील चौहान, दाताराम चौहान, मुकुल चौहान, जसवंत चौहान, शाहनवाज, (सोनू) हिमांशु चौहान, विपुल, शुभम बर्मन, रोहित कंडवाल, अनिल कथूरिया, प्रियव्रत, अमित चौधरी आदि शामिल रहे।




