Uncategorized

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार महोदय के आदेश पर थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा घर-घर लगातार चलाया जा रहा है सत्यापन अभियान। साथ-साथ किया जा रहा है प्रचार-प्रसार

रिपोर्ट महिपाल शर्मा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार महोदय के आदेश पर थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा घर-घर लगातार चलाया जा रहा है सत्यापन अभियान। साथ-साथ किया जा रहा है प्रचार-प्रसार

किराएदारो का सत्यापन न कराने पर मकान मालिको के विरुद्ध की गई कार्यवाही पुलिस अधिनियम के तहत दस-दस हजार के चालान कर 05 मकान मालिको के किये गये कुल 50,000 (पचास हजार) के चालान

श्यामपुर पुलिस की जारी रहेगी सत्यापन की कार्यवाही

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय हरिद्वार के द्वारा *किरायेदारों व घरेलू नौकरो* का डोर टू डोर सत्यापन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उपरोक्त क्रम में आज
दिनांक-05.11.2023* को श्यामपुर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए उ0नि0 अशोक रावत प्रभारी चौकी चण्ड़ीघाट के नेतृत्व में टीमें बनाकर सत्यापन की निम्नलिखित कार्यवाही की गई।

♂सत्य़पान का क्षेत्र- कस्बा चण्ड़ीघाट, कांगडी, गाजीवाली के होटल, ढाबे

♂सत्यापन की कुल संख्या-125 मजदूर,होटल के मजदूर, किरायेदार, ढाबा के कर्मचारी

♂सत्यापन के दौरान कुल चालान 05, संयोजन शुल्क-50,000रु0/-

किरायेदारों एवं घरलू नौकरों व फड फेरी वालों के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 05 मकान मालिको के विरूद्ध (83 ) पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए प्रत्येक मकान मालिक के 10-10 हजार के कुल 05 चालान 50,000 (पचास हजार रु) ₹ चालान तथा 1000/- रू0 नगद संयोजन शुल्क बसूला गया। चलानी रिपोर्ट मा०न्यायालय प्रेषित की जा रही है। प्रभारी चौकी चण्ड़ीघाट द्वारा सत्यापन के सम्बन्ध मे आम जनमानस को सोशल मीडिया के माध्यम से व डाउडस्पीकर, व अन्य माध्यम से प्रचार-प्रचार कर सत्यापन कराये जाने हेतु प्रचार किया जा रहा है। सत्यापन अभियान इसी प्रकार से जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *