क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा हैं महाशिवरात्रि का पर्व, मंदिरों में लगा भक्तों का ताँता lबहादराबाद 18 फरवरी ( महिपाल )फाल्गुन शिवरात्रि का पर्व आज क्षेत्र में धूमधाम के साथ मानया गया l इस अवसर पर भक्तों ने शिवालों में भगवान सदा शिव भोलेनाथ की विधि विधान के साथ चार पहर की पूजा की, वहीं पतित पावनी माँ गंगा से जल लेकर आने वाले शिव भक्तों ने शिव लिंग पर जलाभिषेक किया और व्रत रख कर पूजा की l क्षेत्र के चौक बाजार का शिव मंदिर, श्रीराम कुटिया का शिव मंदिर, धनोरी रोड का शिव मंदिर, पथरी पावर हॉउस का मंदिर सभी पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया है l आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों बोगला, खेडली, रोहालकी, सहदेवपुर, अहमदपुर, सुभाष गढ़, रावली महदूद, रोशनाबाद के शिवालयो पर बड़ी सुबह से ही भक्तों की लम्बी लम्बी लाइने लगी और भगवान का जलाभिषेक किया l उल्लेखनीय है कि फाल्गुन शिवरात्रि को भगवान शिव का माता पार्वती के साथ विवाह हुआ था जिस कारण आज की शिवरात्रि को भक्त शिव बारात में मनाई जानेवाली ख़ुशी के अनुसार ही मानते हैं l आसपास के प्रसिद्ध मंदिरों दक्ष प्रजापति मंदिर, नीलेश्वर महादेव मंदिर, गोरी शंकर मंदिर, कुण्डी शोटेशवर महादेव मंदिर में भक्तों ने भगवान का जलाभिषेक किया और प्रसाद गृहण किया, कुण्डी शोटेश्वर मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जहाँ बड़ी संख्या में भक्तों के भगवान का प्रसाद ग्रहण किया





