ग्राम पेयजल एवं एवं स्वछता समिति पर कार्यक्रम का आयोजन l
बहादराबाद 16 फरवरी ( महिपाल )
खंड विकास प्रांगण में जल जीवन मिशन कार्यक्रम अंतर्गर राज्य पेयजल एवं स्वछता मिशन के सौजन्य से के आर सी हिमालयन इंस्टिट्यूट ट्रस्ट द्वारा पंचायत स्तर पर गठित पेयजल एवं स्वछता समिति, ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य तथा जन प्रतिनिधियों का विकास खंड कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम प्रतिनिधि एवं मुख्य प्रशिक्षक विवेक आंनद ने कहा कि गांवो में आने वाले दिनों में पंचायते ही पेयजल योजनाओं का जिम्मा संभालेगी l जल जीवन मिशन के प्रावधानो के अनुसार एकल पेयजल योजनाओं कि जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को दी गई है l गठित जल समिति ही योजनाओं के रख रखाव के लिए उपभोक्ताओं से यूजर चार्जकी दरे निर्धारित करेंगी, इसके अतिरिक्त ग्राम समूह पेयजल योजनाओं के रख रखाव का दायित्व पहले की भांति उत्तराखंड जल संस्थान के पास रहेगा l उन्होंने बताया कि इस मिशन के अंतर्गत गत प्रति दिन प्रति व्यक्ति 55 एलपीसीडी जल दिया जाएगा l उन्होंने ग्राम पंचायत एवं संबंधित घटकों को फिल्ड टेस्ट किट प्रदान कर उन्हें फिल्ड टेस्ट का प्रशिक्षण भी दिया l




