Uncategorized

मंगलौर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी पुलिस ने किए दो ट्रैक्टर एक ट्रॉली के साथ दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी

मंगलौर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी पुलिस ने किए दो ट्रैक्टर एक ट्रॉली के साथ दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी।

👉 रिपोर्ट सद्दाम अली

थाना कोतवाली मंगलौर पर वादी मुकर्रम निवासी ग्राम घोसीपुरा थाना कोतवाली मंगलौर हरिद्वार द्वारा दिनांक 20.1 2023 को अभियुक्त निसार अहमद पुत्र शब्बीर निवासी गाजियाबाद व दो अन्य व्यक्ति द्वारा बेईमानी की नियत से खुद के साथ धोखाधड़ी करके प्रलोभन देकर तीन ट्रैक्टर और 02 ट्रॉली को ₹35000 प्रति माह के दर पर अपने साथ ले जाना व अभियुक्तों द्वारा ना ट्रैक्टर ट्राली देना और ना ही पैसा देना व ट्रैक्टर ट्रॉली को बेइमानी धोखाधड़ी से हड़प कर अमानत में खयानत करना के संबंध में धारा 420 406 आईपीसी में अभियोग पंजीकृत कराया।
घटना की जानकारी व अभियोग पंजीकृत के पश्चात प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा उपनिरीक्षक अकरम अहमद के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए यूपी के विभिन्न जनपदों में घटना के दिन से ही डेरा डाला था तथा उत्तर प्रदेश पश्चिमी जनपदों के मुखबिर को मामूर किया गया परंतु कोई लाभप्रद सूचना नहीं मिली। टीम प्रभारी उपनिरीक्षक अकरम अहमद को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि जनपद गाजियाबाद में लोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत गैंग के एक सदस्य के घर में उक्त मामले से संबंधित ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी है तथा वह उसको बेचने के फिराक में है इस सूचना पर गठित टीम के सदस्यों द्वारा छापा मारकर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित निम्न ट्रैक्टर ट्रॉली को निम्नलिखित दो अभियुक्तों के कब्जे से बरामद किया गयाl अभियुक्तों के अन्य साथियों व एक ट्रैक्टर ट्राली की तलाश जारी हैl तथा अभियुक्तों आपराधिक इतिहास की जानकारी उत्तर प्रदेश के जनपदों से की जा रही है अभियुक्त गणों को नियमों अनुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा हैl
गिरफ्तार अभियुक्त

  1. फैजान पुत्र मेहताब निवासी ग्राम चिरोड़ी थाना लोनी गाजियाबाद
  2. नदीम पुत्र यासीन निवासी ओसिक्का थाना बडौत बागपत
    बरामद माल
  3. महिंद्रा 265 DI रंगलाल( बिना नंबर)
  4. महिंद्रा 555 DI रंगलाल (बिना नंबर)
  5. एक अदद ट्रैक्टर ट्रॉली

पुलिस टीम

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री मनोज मेनवाल
  2. उप निरीक्षक श्री अकरम अहमद
  3. हेड कांस्टेबल यूनुस बैग
    4 कांस्टेबल 857 उत्तम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *