Uncategorized

गरीब असहाय लोगों को एसडीएम ने किए100 कंबल वितरण

रिपोर्ट पहल सिंह राणा

गरीब असहाय लोगों को एसडीएम ने किए100 कंबल वितरण lलक्सर क्षेत्र के खेड़ी मुबारकपुर में एसडीएम के द्वारा गरीब व्यक्तियों को 100 कंबल वितरण किए हैं l वहीं दिव्यांग समिति के सदस्य परवेज आलम ने कहा कि आज लक्सर एसडीएम ने जो गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरण किया है l यह बहुत ही सराहनीय काम है, उन्होंने कहा एसडीएम के द्वारा मुझे भी सम्मानित किया गया है l जिसका मैं तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं, वही उपजिलाधिकारी गोपाल राम बिनवाल ने कहा कि हर किसी व्यक्ति को अपनी थोड़ी सी भी कमाई से गरीब असहाय लोगों की मदद करनी चाहिए l उन्होंने कहा आज हम खेड़ी मुबारकपुर में कंबल वितरण करने के लिए आए हैं,और सभी लोगों को बुलाकर सौ कंबल वितरण किए जा रहे हैं l उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से दिव्यांग समिति के सदस्यों ने अपने लोगों के प्रति जागरूक रहते हुए काम करते हैं उससे और लोगों का भी हौसला बढ़ता है उन्होंने जो भी व्यक्ति अपने आप में कुछ मजबूत हो तो ऐसी सर्दी में गरीबों के लिए जो भी सहायता जो हो सके वह कर देनी चाहिए,उन्होंने दिव्यांग जनों से कहां की आपका जो भी जायज काम होगा मैं उसको मैं सबसे पहले करने की कोशिश करूंगा वहां पर जो मुख्य रूप से शामिल रहे उनमें परवेज आलम, आफताब अंसारी, सहा वेज युसूफ, शिवदास, विपिन, राजकुमार, अफसाना, पिंकी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *