Uncategorized

गोली लगने से एक युवक घायल पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।

गोली लगने से एक युवक घायल पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।👉 रिपोर्ट सद्दाम अली*लंढौरा* पुलिस चौकी क्षेत्र के बुक़कनपुर गांव में एक युवक को ग्रामीण ने गोली मार दी घायल को रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया मामले में पुलिस ने अपनी और से तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार की रात लंढौरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव बुककनपुर के एक घर में चोरों के घुसने की भनक लगने पर लोग जाग गए। एक युवक को भागते देख ग्रामीण ने देसी तमंचे से उस पर फायर झोंक दी। गोली युवक के पैर में जा लगी पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने गोली लगने से घायल युवक को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत बिगड़ने पर उसके परिजनों ने किसी अन्य अस्पताल में ले गए। चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ लोग चोरी के इरादे से गांव के ही एक घर में आए थे। तभी वहां लोग जाग गए जिस पर गांव के एक युवक ने गोली चला दी। जो गांव के ही इंतसार पुत्र सईद (35) के पैर में गोली जा लगी पुलिस ने अपनी ओर से गांव के ही तमरेज, नसीम, तस्लीम, के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर। मामले की जांच व आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *