50 लीटर कच्ची शराब के साथ पुलिस ने एक अभियुक्त को दबोचा
👉 रिपोर्ट सद्दाम अली *मंगलौर* नशा मुक्ति देवभूमि अभियान के दौरान कच्ची शराब की भट्टी ,उपकरण सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार व 50 लीटर कच्ची शराब,बरामद, व लाहन नष्ट अभियोग दर्ज उत्तराखंड को वर्ष 2025 तक नशा मुक्त देवभूमि बनाए जाने के संकल्प लिए जाने के दृष्टिगत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार आगामी द्वारा सभी थानों को शराब में संलिप्त व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए थे आदेश के अनुपालन में *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर* द्वारा दिनांक 31.12.22 को 3 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया जिनको कुछ सादे वस्त्रों में भी तैनात किया गया तथा मुखबिर से व्यक्तिगत मुलाकात कर आवश्यक हिदायत दी गई जिसके फलस्वरूप कोतवाली मंगलौर द्वारा उपनिरीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा हरजोली जट्ट से अवैध कच्ची शराब *भट्टी बनाने वाले उपकरण सहित मय 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। मौके पर 250 लीटर लहान को नष्ट किया गया व निम्न 01 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जिसके विरुद्ध कोतवाली मंगलौर पर मुकदमा पंजीकृत कर अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुनः शराब कशी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही जारी है मुखबीर मामूर है। *शराब भट्टी साथ गिरफ्तार अभियुक्त*1- मोनू पुत्र सुरेश पाल निवासी ग्राम हरजोली जट्ट कोतवाली मंगलौर *बरामद माल* 1- 50 लीटर कच्ची शराब 2- शराब की भट्टी के समस्त उपकरण 3- 250 लीटर लहान( मौके पर नष्ट किया गया) *पुलिस टीम* 1- प्रभारी निरीक्षक मनोज मेनवाल 2- उप निरीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह 3- कॉन्स्टेबल मनीष 4- कॉन्स्टेबल अरुण चमोली



