Uncategorized

थाना सिडकुल क्षेत्र मे तमंचा दिखाकर मोबाइल लूट करने वाला अभियुक्त किया गया गिरफ्तार व एक अभियुक्त फरार

थाना सिडकुल क्षेत्र मे तमंचा दिखाकर मोबाइल लूट करने वाला अभियुक्त किया गया गिरफ्तार व एक अभियुक्त फरार

दीपक पुत्र मिंटू, निवासी हथियाथल थाना मंगलौर हाल निवासी रोशनाबाद, थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार व हमराह धनीराम पुत्र मांगेराम, निवासी ग्राम निरमानी थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, हाल निवासी शिवम विहार कॉलोनी रोशनाबाद सिडकुल, आहद पुत्र हलीम निवासी नवाबगंज थाना नवाबगंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश, हाल निवासी शिवम विहार कॉलोनी रोशनाबाद, विवेक गुर्जर पुत्र बिरम सिंह निवासी आलवी थाना कांधला जनपद शामली उत्तर प्रदेश हाल निवासी सूर्य नगर कॉलोनी थाना सिडकुल द्वारा एक अभियुक्त दानिश पुत्र जाबिर निवासी ग्राम घोड़ेवाला थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार को लुटे गए दो मोबाइल एक रियलमी रंग काला, एक रेडमी रंग आसमानी तथा एक तमंचा एक अदद कारतूस मय एक मोटरसाइकिल पल्सर के साथ पकड़ कर थाना लाए जिसको पुलिस ने कब्जे में लिया l उक्त संबंध में थाने में धारा 309 (4)317(2) बी. एन. एस व 3 /25 आर्म्स एक्ट बनाम दानिश पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उप निरीक्षक श्री अनिल बिष्ट को दी गई अभियुक्त दानिश से बरामद मोबाइल वह तमंचे का निरीक्षण किया गया तो तमंचा 315 बोर तथा बरामद कारतूस जिंदा 315 बोर का है अभियुक्त से बरामद मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट के ऊपर एक सफेद पेपर जिस पर UP18 -AX- 7610 चिपकाया गया है कागज को हटाकर देखा तो मोटरसाइकिल पर UK08 B -1462 की नंबर प्लेट लगी हुई है। अभियुक्त को आज ही समय से माननीय न्यायालय मे पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया है l

*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *