रिपोर्ट पहल सिंह राणा
पुलिस ने लावारिस घूमते मिले बच्चे को किया उसके परिजनों के सुपुर्दl
लक्सर पुलिस ने लावारिस घूमते हुए बच्चे को पकड़ कर उसके परिजनों से संपर्क कर उनके सुपुर्द कर दिया है लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि दिनांक 22 दिसंबर 2022 को को नगर पंचायत सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर क्षेत्र में एक करीब 10 वर्षीय बालक घूमता हुआ मिला जिसकी सूचना किसी व्यक्ति के द्वारा लक्सर पुलिस को दी गई पुलिस ने तुरंत ही मौके पर पहुंचकर उस बच्चे को अपने कब्जे में लिया उन्होंने बताया उस बच्चे से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम अरमान पुत्र कुर्बान निवासी नगला शलारू थाना कोतवाली मंगलोर जिला हरिद्वार उम्र करीब 10 वर्ष बताया उन्होंने बताया उसको लक्सर कोतवाली में लाया गया उसके बाद उसके परिजनों से संपर्क किया गया संपर्क करने पर उसके दादा दादी लक्सर कोतवाली में आ गए उस बच्चे को इसके दादा-दादी की पहचान करने के बाद उनके सुपुर्द कर दिया गया नगर पंचायत सुल्तानपुर के ग्रामीणों के द्वारा बताया गया की यह जो बच्चा पुलिस ने उनके परिजनों के सुपुर्द किया है इसमें लोग पुलिस की जमकर सराहना कर रहे हैं l




