रिपोर्ट महिपाल शर्मा
गत 1अप्रैल को राम कुमार चौधरी पुत्र चौहान सिंह निवासी डिफेंस कॉलोनी मोहनपुरा रुड़की ने कोतवाली रुड़की पर तहरीर दी की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर के अंदर से एक साइकिल ए वन कंपनी की चोरी कर ली है जिस पर कोतवाली रुड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 322/22 धारा 380 आईपीसी पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा उप निरीक्षक संजीव ममगाई के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित पुलिस टीम द्वारा घटना के अनावरण हेतु थाना क्षेत्र में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई तो एक व्यक्ति सीसीटीवी में साइकिल ले जाता हुआ नजर आया सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त हुलिए के आधार पर थाना क्षेत्र में जगह जगह चेकिंग की जा रही थी तथा मुखबिर मामूर किए गए। दिनांक 02.04.22 को जब पुलिस टीम द्वारा लालकुर्ती क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी तो मुखबिर द्वारा सूचना मिली की साइकिल चोरी करने वाला व्यक्ति एमएच चौक की तरफ घूम रहा है इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा एमएच चौक के पास से एक अभियुक्त अहजाद पुत्र गुफरान निवासी ग्राम टांडा बनेड़ा थाना मंगलौर हरिद्वार को पकड़ लिया शक्ति से पूछताछ करने अभियुक्त द्वारा चोरी की 03 साइकिले अपने घर में रखना बताया। जिन्हें अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर से बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को हस्व कायदा गिरफ्तार किया गया तथा आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
अहजाद पुत्र गुफरान निवासी ग्राम टांडा बनेड़ा थाना मंगलौर हरिद्वार।
बरामदगी
- एक साइकिल (संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 322/22)
- दो साइकिल (संबंधित धारा 41/109सीआरपीसी)
पुलिस टीम
Si संजीव मंमगाई
C,125 भीम दत्त
C,727अनंतराम
C,1331अनिल शर्मा
C,1134अमित राणा




