यातायात नियमों का उलंघन करने वालों पर पुलिस की टेढ़ी नजर l
बहादराबाद 9 दिसंबर ( महिपाल )
जनपद हरिद्वार में यातायात के नियमों का कडाई से पालन कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में नाबालिगों द्वारा चलाए जा रहे वाहनों /दोषपूर्ण नंबर प्लेट /मॉडिफाइड साइलेंसर हॉर्न/बिना कागजात के चलने वाले इत्यादि के विरूद्ध कडी कार्यवाही करने व अभियान को सफल बनाने के लिये कोतवाली रानीपुर हरिद्वार पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत उपरोक्त सम्बन्ध में व्यापक रूप से अभियान चलाकर कुल 14 चालान मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत किए गए जिसमें नाबालिक द्वारा वाहन चलाते हुए पाए जाने पर 03 वाहन सीज एवं 01 चालान माननीय न्यायालय, दोषपूर्ण नंबर प्लेट पर 5 चालान संयोजन शुल्क ₹3000 व यातायात नियमों का पालन न करने व बिना कागजात के वाहन चलाने पर 01 चालान न्यायालय, 01 वाहन सीज और 03 वाहनों से संयोजन शुल्क 1500 रुपए वसूले गए।




