रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
पुलिस 24 घंटे जनता की सुरक्षा मे तैनात होती है लेकिन जो पुलिस कर्मी जनता को सुरक्षा प्रदान करते है उन्हें भी जनता के सहयोग की आवश्यकता होती है हालाकी पुलिसिंग को भी ऐसे कई भागो मे बाँटा गया है जो अलग अलग कार्यों को अंजाम देती हैं जैसे पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन, थाने, चौकिया या फिर पुलिस बूथ ओर चैतक पुलिस, लेकिन अहम जिम्मेदारी अगर किसी की होती है तो वो है चैतक पुलिस की जो 24 घंटे जनता के बीच रहकर, या फिर किसी भी घटना स्थल पर समय से पहुंचकर मामले को काबू मे करती है ऐसी ही व्यवस्था को ओर अधिक सूचरु व मजबूत करने के लिए हरिद्वार पुलिस अधीक्षक अजय सिंह की एक ओर पहल काफी सराहनीय होने जा रही है बता दें की उत्तराखंड में पुलिस थानों में चलने वाली चैतक पुलिस को एकरूपता दिए जाने के दृष्टिगत विगत कुछ समय में प्रशिक्षित करते हुए उनकी अलग वर्दी निर्धारित की गई है जिससे कि जनता के बीच में उनकी अलग पहचान हो सके और फरियादी उन्हें पहचानते ही अपनी समस्या आसानी से बताएं।
आज एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा रानीपुर मोड़ से सभी 3 महीने के गहन प्रशिक्षण से प्रशिक्षित चीता पुलिस जवानों को सुसज्जित कर पूरे साजो सामान के साथ सिटी क्षेत्र के थानों में रवाना किया गया जो तत्पर रहते हुए जनता की सेवा में अपना अपना योगदान देंगे।




