Uncategorized

एसडीएम को पत्र देकर की गौशाला की पैमाइश व निर्माण की मांग ना होने पर दी सख्त कदम उठाने की चेतावनी।

एसडीएम को पत्र देकर की गौशाला की पैमाइश व निर्माण की मांग ना होने पर दी सख्त कदम उठाने की चेतावनी।
लक्सर त्रिवेणी जन सेवा ट्रस्ट रजिस्टर्ड के पदाधिकारियों द्वारा एक पत्र एसडीएम को देकर गौशाला की जमीन की पैमाइश कराने की मांग की है। पैमाइश को पहुंची टीम पर भी लगाया अलग-अलग तरह से पैमाइश का आरोप, त्रिवेणी जन सेवा ट्रस्ट रजिस्टर्ड के पदाधिकारियों ने पत्र में बताया कि लक्सर विधानसभा के विधायक हाजी मोहम्मद शहजाद ने गौशाला निर्माण के लिए ₹500000 अपनी विधायक निधि में से निर्माण के लिए दिए है उन्होंने बताया कि पहले पत्र पर लेखपाल के द्वारा पैमाइश करके ढाई बीघा जमीन बताई गई थी। उसके बाद दोबारा फिर पैमाइश हुई तो उन्होंने डेढ़ बीघा जमीन बताई अभी कंफर्म नहीं हुआ की जमीन कितनी है। उन्होंने कहा गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं उनकी देखभाल करने वाला भी कोई नहीं है उन्होंने यह भी कहा कि कुछ गोवंश गौशाला नहीं होने की वजह से बीमार हो जाते हैं। और तड़प तड़प कर मर जाते हैं। उन्होंने कहा इस कार्य में नगर पालिका के द्वारा कोई सहयोग नहीं किया जा रहा है। जिससे गौशाला का निर्माण हो सके उन्होंने पत्र में यह भी कहा कि अगर नगर पालिका द्वारा जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई तो हमें मजबूर होकर अगला कदम उठाना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों की होगी ।पत्र देने वालों में भूपेंद्र निगम केशव पांडे प्रभा मिश्रा राहुल अग्रवाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *