रिपोर्ट सद्दाम अली
चोरों के हौसले बुलंद पैथोलॉजी लैब में दिया चोरी की घटना को अंजाम।
आपको बता दें कस्बा लंढौरा मैं अमन मार्केट में एक पैथोलॉजी लैब की दुकान है जहां रात में चोरों ने दुकान का सटर फाडकर खून जांच की मशीनें इनवर्टर बैटरी वे अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। जब सुबह दुकान मालिक अपनी दुकान खोलने के लिए आए तो उन्होंने देखा दुकान का शटर उखड़ा हुआ है। आसपास के दुकानदारों की भीड़ जमा हो गई दुकान मालिक ने दुकान के अंदर जाकर देखा तो सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था और बहुत से कीमती सामान वहां से गायब थे। दुकान मालिक आस मोहम्मद पुत्र शहजाद निवासी बिजौली ने बताया दुकान में से सेल काउंटर, बायोमेट्रिक मशीन, इनवर्टर बैटरी, वे 5000 रुपए नगद लेकर चोर फरार हो गए हैं जिसमें दुकान मालिक ने बताया कि सारा सामान लगभग 4 से 5 लाख का था वही दुकान मालिक ने लंढौरा पुलिस चौकी को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तथा मौके पर खानपुर विधायक वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। वहीं दुकान मालिक से मिले और घटना की जानकारी ली। खानपुर विधायक ने पुलिस को जल्द से जल्द चोरी का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए। तथा चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह का कहना है रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और सीसीटीवी फुटेज जुटाई जा रही है।अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस जांच में जुट गई है




