अवैध चरस, गांजा, स्मैक बेचने वालों को पकड़ा l
बहादराबाद 19 सितंबर ( महिपाल )
थाना रानीपुर एवं थाना बहादराबाद पुलिस लगातार अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है, इस समय पंचायत चुनाव का दौर चल रहा है जिसमें चुनाव में शराब, जैसे मादक पदार्थो की मांग अधिक है l उम्मीदवार भी वोटरों को लुभाने के लिए मुफ्त में शराब बांट रहें हैं l इन अवैध नशा कारोबारियों पर अंकुश लगाया जाना बहुत जरुरी है l इसी क्रम में नशा मुक्त उत्तराखंड अभीतन चला कर पुलिस ऐसे कारोबारियों की धर पकड़ बड़े पैमाने पर कर रही है l आज भी रानीपुर कोतवाली की चौकी गैस प्लांट पुलिस ने शिवम् कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी रंगवाला थाना कलियर को 61.5 ग्राम चरस, 34 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा तो वहीं बहादराबाद पुलिस ने 6.36 ग्राम स्मैक के साथ नदीम पुत्र सलीम निवासी मस्जिद वाली गली को लोहे के पुल के पास गंग नहर से गिरफ्तार कर जेल भेजा है l




