बिजली विभाग की लापरवाही स्कूल को भेजा 6 लाख से अधिक का बिल जबकि स्कूल में बिजली का मीटर ही नहीं लगा है l खंड विकास बहादराबाद के प्राथमिक विद्यालय टीरा टोंगिया में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है l इस स्कूल में विभाग ने बिजली का मीटरनहीं लगाया है जबकि स्कूल के प्राध्यापक द्वारा अनेक बार विभाग को मीटर लगाने के लिए लिखा भी है लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण स्कूल में मीटर नहीं लगाया जा सका है, बताया जा रहा है कि प्राध्यापक द्वारा विभाग को मीटर लगाने के लिए लिखें जाने के बाद मीटर कर्मचारी के ऊपर कार्यवाही भी कि गई थी लेकिन अभी तक मीटर नहीं लगाया गया है l 6 लाख से अधिक का बकाया बिल देख कर सभी हैरान हैं l यही नहीं इसी तरह के बड़े बड़े बिल कई स्कूलो को भेजे गए हैं l अब देखना होगा कि इस लापरवाही का नतीजा क्या निकलेगा और इस भारी भरकम बिल का भुगतान किस तरह किया जाएगा l




