रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर की पूजा अर्चना l
हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के गांव शिवगढ़ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बृहस्पतिवार को श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना और मूर्ति स्थापना के बाद शोभा यात्रा का आयोजन किया गया शोभा यात्रा का शुभारंभ शिवगढ़ (बरगद के पेड़ के नीचे )रामलीला ग्राउंड से सुरु होकर गोविंदगढ़ ,फूलगढ़ ,दुर्गा गढ़ होते हुए शिवगढ़ में समापन हुआ शोभा यात्रा का शुभारंभ प्रधान मांगेराम और धर्मेंद्र सिंह चौहान जिला महामंत्री किसान मोर्चा और श्री कृष्ण जन्माष्टमी समिति के द्वारा किया गया शोभायात्रा में मन को लुभावने वाली झांकियों का प्रदर्शन किया गया देर रात रामलीला मैदान शिवगढ़ में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रतियोगिता के विजेता को पुरस्कार प्रदान किया गया कार्यक्रम में संजय चौहान सरवन चौहान नवीन चौहान त्रिलोक चौहान सुरेश चौहान मेघपाल चौहान चौहान जयंत चौहान नवीन चौहान आदि ने प्रतिभाग किया l




